दूसरे दिन उबटनवा ताल में मिला डूबे अधेड़ का शव ।
बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आलम चक और महुवाघाट मार्ग के बीच उबटनवा ताल में सोमवार की दोपहर सौरहा गांव के दौलतपुर निवासी रामअवध उम्र 45 वर्ष के शव को स्थानीय गोताखोरों ने काफी खोजबीन के बाद पानी में तलाश कर बाहर निकाला। उक्त अधेड़ रविवार की दोपहर साइकिल से अनियंत्रित होकर पुल के पास गिर गया था। तभी से उसकी तलाश जारी थी।
रविवार को रामअवध लेदवा बाजार गया था वापस घर आते समय अभी उबटनवा पुल के पास पंहुचा कि साइकिल से अनियंत्रित होकर पानी में गिर गया। वहा मौजूद लोगों ने उसे पानी में गिरते देखा। कुछ लोग पानी में कूद कर उसकी तलाश करने लगे। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पहुंच गई।देर तक पता न चलने पर एसडीआरएफ की टीम भी शाम को मौके पहुंची। मगर राम अवध का कुछ भी पता नहीं चल पाया
।सोमवार की सुबह से फिर तलाश शुरु हुई। स्थानीय गोताखोरों के कठिन प्रयास के बाद सोमवार की दोपहर बारह बजे के करीब राम अवध के शव को बरामद कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि राम अवध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


