महराजगंजउत्तर प्रदेश

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

नौतनवा । विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी में दिन रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर लोगो को सदस्यता दिलाई।
अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव पंचायत राजाबारी में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। आम जनमानस को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि आमजन में भाजपा के लिए स्वत: स्फूर्त भाव से सम्मान है। लोग हमसे जुड़ना चाहते हैं पर विरोधियों के दुष्प्रचार के कारण वो हम तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में हमें खुद उन तक पहुंचना होगा। हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता अभियान के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क करते हुए जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ने का काम करना है। हम फिर एक बार सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग तक पहुंचकर लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। नमो ऐप, टोल फ्री नंबर 8800002024 और बारकोड के जरिए भाजपा का सदस्य बन सकते है।
इस दौरान महराजगंज के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन कृष्णगोपाल जायसवाल, ग्राम प्रधान राजाबारी ऋषिकेश यादव, रामबचन साहनी, पवन मद्धेशिया, ओमप्रकाश चौहान, भाजपा नेता प्रभाकर द्विवेदी, प्रदीप चौधरी, राजन पाण्डेय , बाबुनंदन शर्मा, विपिन सिंह, संतोष सिंह, संजय रौनियार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}