महराजगंजउत्तर प्रदेश

78 वें स्वतंत्रता दिवस की डीएम ने दी बधाई।

महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी जनपदवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामना प्रेषित किया है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी लोग संकल्प लें कि भारत को एक विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने हेतु अपना सर्वोत्कृष्ट प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने का भी आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि सभी जनपदवासी स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाएं लेकिन सुनिश्चित करें कि शांति व्यवस्था कायम रहे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का परिणाम है। यह उनको नमन करने का अवसर है।
मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने भी सभी जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को सभी लोग हर्षोल्लास के साथ मनाएं और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}