महराजगंजउत्तर प्रदेश

पनियरा से लखनऊ के लिए परिवहन निगम की बस आज से शुरू क्षेत्र के लोगों में खुशी ।

पनियरा ।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पनियरा के प्रयास से पनियरा से लखनऊ तक परिवहन निगम की बस सेवा सुरू हुई। इस बस का शुभारंभ व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कसौधन द्वारा किया गया। उन्होंने नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना की उसके बाद हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर पनियरा के व्यापारी एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिए। व्यापार मंडल के सराहनीय कार्य से लोग काफी प्रसन्नचित हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का आभार व्यक्त किया एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सर्वजीत वर्मा का भी आभार व्यक्त किया। अभी कुछ दिनों पहले ही व्यापार मंडल के ही प्रयास से पनियरा से अयोध्या तक के लिए परिवहन निगम की बस सेवा सुरू हुई थी। पनियरा से लखनऊ के लिए यह बस सुबह महराजगंज से चलकर पनियरा आयेगी एवं 8:00 बजे से पनियरा से मुजुरी, कैम्पियरगंज, मेहदावल, बस्ती अयोध्या होते हुए आलमबाग लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी और पनियरा से अयोध्या धाम के लिये बस सेवा सुबह 6:30 बजे संचालित हो रही है। व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इंजी. आकाश जायसवाल ने कहा कि पनियरा व्यापार मंडल द्वारा जनहित में अच्छा कार्य किया गया है इस कार्य से क्षेत्र के एवं रूट के लाखों हज़ारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से बस परिचालक विश्वास त्रिपाठी, चालक जितेन्द्र चौधरी, व्यापार मंडल से अजय जायसवाल, रामनिवास सिंह, रामफल जायसवाल, अमित जायसवाल, मनोज कसौधन, राकेश जायसवाल, विशाल मद्धेशिया, विष्णु मद्धेशिया, ओमप्रकाश कनौजिया, अमित कसौधन, अख्तर खान, अनिल मद्धेशिया, अशोक जायसवाल, उमेश चंद पाल, रमेश मद्धेशिया, जितेन्द्र जायसवाल, सुभाष मद्धेशिया, नसीरूद्दीन सहित तमाम सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}