जिलाधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में निकाली गई मोटर साईकिल तिरंगा यात्रा ।
महराजगंज । 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को लोगों में राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश देने हेतु जिलाधिकारी अनुनय झा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा कलेक्ट्रेट से शुरू होकर महिला अस्पताल, उद्योग चौराहा, सक्सेना चौक, मऊ पाकड़ चौराहा होते हुए पुलिस लाइन तक गई और पुनः उसी मार्ग से वापस लौटते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई।यात्रा में जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एसएसबी 22 वीं वाहिनी के सेकंड इन कमांड सुशांत पारिकर, एडीएम डॉ पंकज कुमार वर्मा, एएसपी आतिश कुमार सिंह, एसडीएम सदर रमेश कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी, एसएसबी पुलिस होमगार्ड पीआरडी के जवान, मीडिया कर्मी सहित बड़ी संख्या में आमजन ने प्रतिभाग किया। 500 से अधिक मोटरसाइकिलों पर हाथों में तिरंगा लिए हुए हुए रैली से सड़क पर दृश्य तिरंगा मय हो गया था। डीजे पर बजते देशभक्ति गीत सुनकर लोग देशभक्ति की भावना से रोमांचित हो रहे थे ।जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्य सहित राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देना था। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय सद्भावना का संदेश देना था। यात्रा में लोगों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने कहा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्र को मजबूत करने आवाह्न किया गया। रैली में डिप्टी कमांडेंट 22 वीं बटालियन, जिला कृषि अधिकारी, तहसीलदार सदर, जिला सूचना अधिकारी, नायब तहसीलदार सदर सहित व्यापक जनसमूह शामिल रहा।


