घर-घर तिरंगा यात्रा की निकाली गई विशाल बाइक रैली

बलरामपुर।महराजगंज तराई-घर-घर तिरंगा यात्रा का विशाल बाइक रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ महमूद नगर चौराहा से किया गया। जिसका समापन तुलसीपुर कलश चौराहा पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला के अगुवाई में तिरंगा यात्रा की शोभायात्रा निकाली गई। चौराहा पर भाजपा नेत्री कोमल शुक्ला व ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगने के लिए प्रेरित किया गया।विधायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली के कार्यक्रम में भाजपाइयों ने हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा प्रारंभ की। वंदे मातरम व भारत माता की जय के गगन भेदी के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा लाल नगर पिपरहवा चौराहा से होकर कलश चौराहा पर समापन किया गया। विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा भारतवर्ष के सम्मान व गौरव का पवित्र प्रतीक है। हम सभी का कर्तव्य है कि अतुल्य भारत के निर्माण में नींव की ईट बनने वालो के संघर्षों को याद करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर भारतवासी का स्वर एक है जो इस अमृत काल में देश प्रेम से सरोवर दिख रहा है। जाति मत मजहब क्षेत्र व भाषा
के आधार पर न बटकर भारतीय एकता के मंत्र एक भारत श्रेष्ठ भारत का पालन करें और हर घर पर तिरंगा फहराने। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रत्येक भारतवासियों के लिए त्योहार के पर्व की तरह है।हम सभी को अपने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नहीं भूलना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान प्रत्येक देशवासी के लिए स्वाभिमान का पर्व है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर हुकम सिंह मंडल महामंत्री प्रवेश कुमार मिश्रा रामखेलावन वर्मा मोनू सिंह नंदकुमार वर्मा रामदयाल सोनी रामनाथ यादव अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
के एल यादव/सतीश कौशल की रिपोर्ट