खाकी ने बंधवाई बहनों से राखी, हुई भावुक ।
परसामलिक ।रक्षाबंधन के महापर्व पर महराजगंज पुलिस ने एक अलग मिसाल पेश किया। दिन सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में सोनौली थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह व नौंतनवा थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने दलबल के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर इंडो नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती ग्राम पंचायत शेख फरेंदा के करमहिया टोले के एक परिवार के बीच रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। जिसे देख बहनों के आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। महिलाओं व युवतियों ने सभी पुलिसकर्मियों के हाथो में राखी बांधी। जिसके बदलें खाकी ने बहनों को उपहार व मिष्ठान दिया।इस दौरान पुलिस जवानों के चेहरे पर काफी उत्साह देखने को मिला।पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिपाठी ने भावुक होते कहा इस आयोजन से रक्षाबंधन का उत्सव न केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक बना, बल्कि जवानों के लिए अपनेपन का संदेश भी लेकर आया उन्होंने सभी को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि महिलाओं व बहनों को अगर कोई परेशानी होती है तो पुलिस उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगी।