महराजगंजउत्तर प्रदेश

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन में प्रधान पद हेतु 6 नामांकन पत्र तथा सदस्य पद हेतु 1 नामांकन पत्र हुआ दाखिल ।

मिठौरा । त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन में 22 जुलाई दिन सोमवार को नाम निर्देशन पत्रों को जमा किए जाने हेतु निर्धारित समय के अनुसार ग्राम पंचायत देउरवा से प्रधान पद हेतु कुल तीन नाम निर्देशन पत्र , परसामीर से प्रधान पद हेतु दो नाम निर्देशन पत्र तथा हरपुरकला से प्रधान पद हेतु मात्र एक नाम निर्देशन पत्र दाखिल हुआ । जबकि बसंतपुर राजा में वार्ड संख्या 2 से सदस्य पद हेतु मात्र एक पर्चा दाखिल हुआ ।ऐसे में देउरवा से प्रधान पद हेतु उषा पत्नी स्व. विनोद , गोविन्द पुत्र नन्दलाल व गुड्डी देवी पत्नी गोविन्द ने एवं परसामीर से प्रधान पद हेतु माधुरी पत्नी राममिलन चौधरी एवं तृप्ति सिंह पुत्री राजेश सिंह ने तथा हरपुरकला से प्रधान पद हेतु दीपक पुत्र स्व. प्रेमशंकर उपाध्याय ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया । उक्त के सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी मिठौरा नीरज कुमार अग्रवाल तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी मिठौरा कन्हैया यादव ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रधान पद हेतु कुल 6 पर्चा दाखिल हुआ है । जबकि ग्राम पंचायत बसन्तपुर राजा में वार्ड संख्या 2 से सदस्य पद हेतु संगीता पत्नी लालबिहारी ने पर्चा दाखिल किया है । उन्होंने आगे बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 23 जुलाई दिन मंगलवार को पूर्वाह्न 10 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी । और 24 जुलाई दिन बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है । इसके उपरान्त प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न आवंटन किया जाएगा । इस अवसर पर बीडीओ मिठौरा राहुल सागर , एडीओ पंचायत सुरेश चन्द कन्नौजिया , एडीओ आईएसबी रामनवल वर्मा , पुलिस चौकी मिठौरा से सुरक्षा व्यवस्था हेतु एसआई देवेन्द्र यादव व कांस्टेबल दीपक कुमार , मण्डल अध्यक्ष भाजपा मिठौरा शैलेष कुमार पाण्डेय , संजय कुमार गुप्त , उमेश चन्द , मनोज कुमार , सुनील कुमार , राजेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।

 

मनोज पटेल की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}