सिर्फ कागजों में चल रहे मनरेगा कार्य,मजदूर नदारद।
महराजगंज। लक्ष्मीपुर विकास खंड क्षेत्र में सिर्फ कागजों में ही मनरेगा का कार्य चल रहा है।धरातल से मनरेगा मजदूर नदारद है।जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।गुरुवार को लक्ष्मीपुर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दशरथपुर में मनरेगा कार्यो का स्थलीय पड़ताल किया गया।जहां नंदकिशोर के खेत से रामा के खेत तक चकबंद में कागज में नौ से चौबीस तक काम चल रहा है।22 मजदूर काम पर है।वही दूसरे आईडी पर पीडब्लूडी से रामलखन के खेत तक चकवंद के काम में 27 मजदूर काम पर है।
वही ग्राम पंचायत अचलगढ में तीन साईड चल रहा है।असगर के खेत से क्यामुद्दीन के खेत तक 53 मजदूर दूसरा साईड सीताराम के खेत से अलाउद्दीन के खेत तक 46 आसमा के खेत से दीनानाथ के खेत तक 32 मजदूर लगे है। वही ग्राम पंचायत कटाईकोट मदरहना में तीन आईडी पर काम चल रहा था।बालकृष्ण के खेत से रामहरक के खेत तक 18 मजदूर लगे है। सुकई के खेत से रामेश्वर के खेत तक 26 मजदूर रामनारायण के खेत से राजधानी सीमा तक चकमार्ग पर 19 मजदूर काम कर रहे है।लेकिन धरातल पर कोई भी मजदूर काम करता नही पाया गया।जिसे लेकर क्षेत्र में मनरेगा विभाग सवाल उठना स्वाभाविक है।इस संदर्भ में लक्ष्मीपुर ऐपीओ आभा दूबे ने बताया कि मामले की जांच कराकर मस्ट्रोल जीरो किया जाएगा।