महराजगंजउत्तर प्रदेश

जनजागरूकता और अभियान से आई संचारी रोगों में गिरावट ।

महराजगंज।जिले में संचारी रोगों का ग्राफ साल दर साल गिर रहा है। यह गिरावट जनजागरूकता और अभियान की बदौलत हो रहा है। इससे जहां शासन प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा राहत महसूस कर रहा है वहीं जन समुदाय की भी दुश्वारियां कम होती जा रहीं है।दिमागों बुखार सहित अन्य संचारी रोगों से यहां नौनिहाल असामयिक काल के गाल में समा जाते थे। तो शासन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने न केवल जनजागरूकता अभियान बल्कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक पखवाड़ा के तहत विविध गतिविधियां आयोजित कराई। प्रथम पंक्ति की कार्यकर्ता एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी ट्रिपल ए भी घर घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक किया। यह भी संदेह दिया कि ” बुखार में देरी पड़ेगी भारी “। लोगों को बताया कि बच्चों को बुखार आने पर तत्काल चिकित्सक से दिखाएं। अपने घरों के आस-पास गंदगी न होने दें। जन समुदाय को यह भी बताया गया कि सभी लोग स्वच्छ पेयजल का सेवन करें । सभी लोग मच्छरदानी और शौचालय का प्रयोग करें। समय समय पर पांच साल तक के बच्चों का नियमित टीकाकरण कराते रहें। अब जन जागरूकता का असर है कि लोग स्वच्छ पेयजल का सेवन करने लगें हैं। स्वच्छ पेयजल की मांग बढ़ने का ही नतीजा है। कि अब गांव गांव आरओ प्लांट लगने लगा हैं। स्वच्छ पेयजल की बढ़ती मांग की बजह से लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। साधन सम्पन्न लोग तो अपने घरों में ही आरओ लगवा लिया है.

एईएस की वर्षवार स्थिति:

वर्ष———ग्रसित—–मृत्यु
2020——185———12
2021——177———9
2022——85———-4
2023——85———2
2024—‌—11——–0
——-
जेई की वर्षवार स्थिति:
वर्ष—— ग्रसित —–मृत्यु
2020‌‌—-6————-1
2021—–12———2
2022—–12———1
2023—–38———0
2024——17——-0
——–
मलेरिया की वर्षवार स्थिति:
वर्ष——ग्रसित——मृत्यु
2020—–0———0
2021—–6——–0
2022——8——-0
2023——4——-0
2024——-3——-0
——-
कालाजार और चिकनगुनिया रोग में भी आई गिरावट ।

वर्ष 2022 से 2024 तक के आंकड़े पर गौर किया जाय तो इन दोनों बीमारियों से भी कोई मृत्यु नहीं हुई अलबत्ता चिकनगुनिया से वर्ष 2020 से 2024 तक क्रमशः 6, 5, 6, 5 तथा 7 व्यक्ति ग्रसित मिले। जहां तक बात है कालाजार की तो 2022 के बाद मृत्यु की बात तो दूर कोई ग्रसित भी नहीं मिला। फाइलेरिया में भी हर साल गिरावट सामने आ रही है। फाइलेरिया की वर्षवारस्थिति देखी जाए तो वर्ष 2020 में 536, वर्ष 2021 में 351, वर्ष 2022 में 410, वर्ष 2023 में 20 तथा 2024 में अभी तक शून्य ग्रसित पाए गए ।

” संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग निरंतर प्रयत्नशील रहता है। इसके लिए समय समय पर विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह और दस्तक पखवाड़ा चलाया जाता है। इस दौरान ट्रिपल ए के सभी कार्यकर्ता घर घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक करते है। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए नियमित टीकाकरण पर विशेष फोकस रहता है। ”


डाॅ. नीना वर्मा
सीएमओ महराजगंज

” जिले में विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से चलाए जाने वाले विविध गतिविधियों एवं निरोधात्मक कार्यवाही और जनजागरूकता का असर है कि जिले में हर साल संचारी रोगों का ग्राफ गिर रहा है।”


डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद
एसीएमओ महराजगंज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}