Uncategorisedउत्तर प्रदेशकुशीनगर

यूपी से सभी सीटों पर जीतेगी भाजपा: उप मुख्यमंत्री

कुशीनगर।* भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशीनगर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन गुरुवार को बुद्ध इण्टर कालेज के मैदान में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले, दूसरे और तीसरे चरण के सभी सीटों पर एक तरफा जीत रही है और प्रदेश में भाजपा 80 के 80 सीट जीतेगी।उप मुख्यमंत्री विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव राम मंदिर बनवाने और राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों के बीच हो रहा है। यह लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच है। एक ओर धर्मध्वज लिए भाजपा है तो दूसरी ओर सनातन विरोधी भ्रष्टाचारी दल हैं।
अपने 30 मिनट के सम्बोधन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक एक कर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा, एनसीपी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना सब परिवारवादी दल हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की दल है तो सपा गुंडों की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इसे खत्म किया। भ्रष्टाचार को समाप्त किया गया तो यूपी को माफिया मुक्त बनाया। मोदी सरकार ने पुरी दुनिया में भारत की साख बढ़ाई तो योगी सरकार ने बहन-बेटियों के साथ आमजन को सुरक्षित माहौल दिया।कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था देश ही नहीं विदेश में भी मिसाल बन गई है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले इटावा, रामपुर जैसे गिने-चुने जिले में बिजली मिलती थी आज सभी 75 जिलों में बराबर और भरपूर बिजली बिल रही है।पहले जहां 16 मेडिकल कालेज थे, आज यूपी के सभी 75 जनपदों में मेडिकल कालेज की बनाए जा रहे हैं। 66 जिलों में तो बन चुके हैं।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर गरीब को जीवन स्तर बेहतर बनाने की गारंटी देने का काम कर रहे हैं । मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए श्री पाठक ने अयोध्या में राम मंदिर,धारा 370, तीन तलाक़ कानून, आयुष्मान कार्ड, मुफ्त राशन,पुलवामा टेरर अटैक, सैनिक अभिनंदन वापसी एवं सर्जिकल स्ट्राइक की बात कही। अब तो सरकार ने 70 साल के ऊपर के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने की व्यवस्था दे दी गई है। कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में देश का कायाकल्प हुआ है। बिना भेदभाव के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। इसलिए देश को ‘मोदी की गारंटी’ पर पूरा विश्वास है।उप मुख्यमंत्री ने कुशीनगर के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्राण शक्ति एवं ताकत बताते हुए सभी से हर घर, हर हृदय, हर बूथ, हर क्षेत्र, संपूर्ण लोकसभा में कमल खिलाने का आह्वान किया।
सम्मेलन को राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद व प्रत्याशी विजय कुमार दुबे,जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल जी, लोकसभा संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,विधानसभा प्रभारी राधेश्याम दीक्षित, विधानसभा संयोजक डॉ छेदी शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा,किन्नरेश चौबे, विनोद गुप्ता, बच्चा सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}