महराजगंजउत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री के सामने शामिल हुए किसान नेता नागेंद्र शुक्ला
महराजगंज। जनपद के विधानसभा नौतनवा क्षेत्र के किसान एवं पूर्व कांग्रेसी नेता नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट नौतनवा। विधानसभा क्षेत्र के बरगदवा बाजार में मुख्यमंत्री मोहन यादव के उपस्थिति में भारी समर्थकों के साथ शामिल हुए इस दौरान महराजगंज संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एवं भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, महराजगंज सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय, आदि लोगों
के समक्ष भाजपा में शामिल होने वालों में शुक्ला के साथ गोरख राय, अयोध्या विश्वकर्मा, आबिद अली, हकीमुल्लाह खान, सदानंद राय, फूलचंद मोर्य ,उमेश चंद्र उपाध्याय, राधेश्याम त्रिपाठी, भाजपा में शामिल हुए।