कुशीनगरउत्तर प्रदेश

पूर्वजों का स्मरण व पदचिन्हों पर चलना पुनीत कर्तब्य एवं सच्ची श्रद्धांजलि : सांसद

कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक के पूर्व प्रमुख स्व. युगुल किशोर तिवारी की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी व विशिष्ठ अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ असीम कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनके प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

शुक्रवार को नगर पंचायत सेवरही के मालवीय नगर वार्ड स्थित सेवरही के पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे स्व0 पं0 युगुल किशोर तिवारी के आवास पर आयोजित उनके नौवीं पुण्य तिथि पर बतौर मुख्य अतिथि देवरिया संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली देते हुए कहा कि मनुष्य अपने नाम, धन व बल से नही बल्कि अपने कर्म व विचार से जाना जाता है। जो व्यक्ति हमेशा अपने लिए नही बल्कि सदैव दुसरों के भलाई के लिए सतत प्रयासरत रहा हो वह इस छोटे जीवन मे ही सबके लिए पूजनीय व मार्ग दर्शक बन जाता है। उनसे पीढ़ियां सीख लेने का काम करती है। ऐसे ही थे पूर्व प्रमुख स्व. पं. युगुल किशोर तिवारी जो हम लोगो के बीच नही है लेकिन उनकी स्मृति व पुनीत कार्य हमेशा उनका स्मरण कराती रहेगी। स्वर्गीय तिवारी क्षेत्र के लिए विकास पुरूष तथा गरीबों के लिए मसीहा थे। सांसद श्री त्रिपाठी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो के लिए जो कार्य उन्होने किया है व अपने आप में ऐतिहासिक है। जिसे भुलाया नही जा सकता है। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ असीम कुमार ने कहा कि वह एक कुशल संगठनकर्ता, मृदुभाषी व हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी कमी हम सभी को हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि आज वे हमारे बीच भले ही नहीं हैं लेकिन वे एक-एक कार्यकर्ता के दिलों में अमिट स्थान बना चुके थे। उन्होंने स्व0 तिवारी को श्रद्धांजली देते हुए कहा कि वह सही मायने में समाजसेवक थे। उनके आदर्शों पर चलकर समाज को खुशहाल बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वही नगर पंचायत सेवरही के अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल ने कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख भाजपा के सच्चे हितैषी थे। जो जीवन भर भाजपा के बैनर तले आम जनता के लिए संघर्ष करते रहे। उनकी देख रेख में क्षेत्र के लोग अपने को बेहद सुरक्षित महसुस करते थे। लोगो के प्रति स्व. तिवारी की सहभागिता हमेशा रहती थी। जिसकी कमी हमेशा खलती रहेगी। वही पुण्य तिथि पर जुटे भाजपा दिग्गज नेताओं सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगो ने पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र एवं भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी की प्रसन्सा करते हुए प्रत्यके वर्ष अपने पिता की पूण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाये जाने की परम्परा की सराहना किया।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व प्रमुख स्व. पं. तिवारी के ज्येष्ठ पुत्र भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक अजय तिवारी व सेवरही ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनन्जय तिवारी ने सभी आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व क्षेत्र के सैकड़ो लोगो व अतिथियों ने स्व. पं. युगुल किशोर तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उक्त अवसर पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनिया त्रिभुवन जायसवाल, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, भाजपा नेता विजय राय, रमेश चन्द्र उर्फ ओसियर सिंह, सभासद अजय गुप्ता, रमेश ब्याहुत, जे.पी. मिश्र, सभासद प्रतिनिधि बैजनाथ प्रसाद, आलोक जायसवाल, दीपक जायसवाल, आशिष वर्मा, अंजनी तिवारी, रामनरेश मिश्रा आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपनी संवेददना व्यक्त किया।

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}