धूमधाम से निकाली कलश यात्रा
कुशीनगर।* विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र के गांव जटहा बाजार के प्राचीन शिव मंदिर पर होने वाले 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर विद्वान आचार्य द्वारा विधिक पूजन अर्चन कर कलश यात्रा निकाला गया दस किलोमीटर की दुरी पैदल चल कर 21सौ कुमारी कन्याओं ने नारायणी नदी से पूजन के बाद संकल्पित जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंची मौजूद आचार्य द्वारा पूजन कर यज्ञ को शुभ आरम्भ किया गया प्राचीन शिव मंदिर से मंगलवार को सुबह आचार्य पंडितों द्वारा पूजन के बाद 21सौ कन्याओ द्वारा हाथी घोड़े नगड़े के साथ कलस यात्रा निकाला गया जटहा बाजार. छोटका जटहा. जरार. कटाई भरपूरवा होते हुए दस किलोमीटर की दुरी तय कर पड़ोसी राज्य बिहार के परसौनी गांव के सामने नरायणी नदी से आचार्य पंडितों द्वारा बिधिक पूजन अर्चन के बाद संकलपित जल को कलस जल भरा गया और आचार्य हनुमान दास.मन्नू दास. रुपेश दास. नागा इंद्रमणि दास. हिमांशु गौतम. संतोष शास्त्री. राजन पाण्डेय द्वारा यज्ञ मंडप मे जजमान कन्हैया जयसवाल. बिकाऊ. नगीना यादव बिनोद चौरसिया उपरांती देवी मिना देवी. गंगा सागर संजय यादव के हाथो बिधिक पूजन के बाद कलस को स्थापित कर यज्ञ का शुभ आरम्भ किया गया आयोजन समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा. राजकुमार यादव. राजू क्स्यप. सिब्बन लाल. भोला जयसवाल सहित आदि कर्मियों ने बताया कि यह यज्ञ 11दिनों तक होगा रात मेअयोध्या से आये कलाकारों द्वारा रामलीला प्रतूत किया जायेगा हर दिन भब्य मेला लगेगा।