महराजगंजउत्तर प्रदेश
अज्ञात 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ ।
मिठौरा । चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदलापुर और गौनरीया गाव के बीच ड्रेन में महिला का शव बरामद हुआ । महिला को मिट्टी में दबाने हेतु फावड़ा, खनती, नमक और साथ में लाठी बरामद हुआ । किसी व्यक्ति ने उसे रास्ते से गुजरते हुए लाश को देखा और सूचना दी । ग्रामीणों को किसी ग्रामीण ने मौके पर थाना प्रभारी को सूचना दी , थाना प्रभारी ने मौके पर जाकर लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया । और और गांव के अगल-बगल पहचान हेतु जांच करने लगे । खबर लिखे जाने तक लाश की पहचान नहीं हो सकी और ना ही हत्या आरोपी का पता चला । थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और शव की पहचान हो जाएगी । हत्या आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।


