महराजगंजउत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओ ने मनाया 45 वा स्थापना दिवस ।

महाराजगज । भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 45 वा स्थापना दिवस मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपने अपने बूथों पर झंडा लगाया ,गोष्ठी की, लाभर्तियो से सम्पर्क किया । पूरे जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवम विशन सभा संयोजक कृष्ण गोपाल जायसवाल ,विधान सभा प्रभरी अशोक तिवारी सहित तमाम कार्यकर्ताओ ने झंडा लगाया।इस अवसर पर गोष्ठी का भी अयोजनं किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का गठन आज ही के दिन 44 वर्ष पूर्व 1980 को किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने की यात्रा में अपना जीवन समर्पित करने वाले असंख्य कार्यकर्ताओं का वंदन करता हूं जिनके संगठन के प्रति अटूट समर्पण काम के प्रति निष्ठा से दिन रात देशवासियों की आशा और आकांक्षा को सशक्त बनाया है। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा गरीब कल्याण, सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण का पर्याय बनकर भारत के निर्माण में सहयोग दे रही है।उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए गौरव की बात है । कि बीजेपी अपने विकासवादी विजन, सुशासन और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति हमेशा समर्पित रही है। भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति इसके कार्यकर्ता हैं। आज देश की युवाशक्ति भाजपा को एक ऐसी पार्टी के रूप में देखती है जो उनके सपनों को साकार करने के साथ ही 21वीं सदी में भारत को मजबूत नेतृत्व देने में सक्षम है।सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया ने कहा कि आज हम अपने को गौरवान्वित महसूस करते है कि हम राष्ट्रवादी विचारधरा वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनैतिक दल है जहां कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है। आज पार्टी जिस ऊंचाई पर है उसमें कार्यकर्ताओ का बड़ा योगदान है।पार्टी को खड़ा करने वाले उन सभी को याद करने का दिन है जिनके त्याग और समर्पण के कारण आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे है।जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई । देश भर में कांग्रेस के माहौल के बीच जनसंघ से निकली भारतीय जनता पार्टी का सफर आसान नहीं था ।इस दीपक में तेल नहीं सरकार बनाना कोई खेल नहीं जनसंघ के चुनाव चिन्ह के बारे में ये नारा लगा । जब पार्टी को महज दो सीटें मिली थी। दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों से आगे बढ़ी पार्टी ने आज वो मुकाम हासिल कर ली है जो कि अपने आप में एक अलग इतिहास बनाती है। आज भाजपा देश के अधिकतर राज्यों में काबिज है । तो दुनिया की सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी का गौरव भी उसके नाम है।इसके पूर्व पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया गया। जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल, दुर्गा अग्रहरि, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ल, सरोज पांडेय, नगर अध्यक्ष सानन्दन पटेल, बैजनाथ पटेल, गौतम तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमलेश जायसवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी, गोविंद जायसवाल, अमित पांडेय, अभिषेक मिश्र, विस्तारक राकेश कुमार, गगन पटेल, सेतभन सिंह के अलावा तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}