महराजगंजउत्तर प्रदेश

दिव्यांग मतदाताओं की मतदाता जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई हरी झंडी ।

महराजगंज । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी अनुनय झा ने दिव्यांग मतदाताओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया।मतदाता जागरूकता रैली कलेक्ट्रेट परिसर से आरंभ होकर महिला अस्पताल होते हुए सक्सेना चौक पर समाप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय ने रैली में सम्मिलित सभी दिव्यांग मतदाताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि उनका यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य मतदाताओं को प्रेरित करेगा। रैली को जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इससे पूर्व जिलाधिकारी महोदय ने मतदाता जागरूकता पर आधारित चित्र स्लोगन प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रमेश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश, तहसीलदार सदर अमित सिंह, नायब तहसीलदार सदर देशदीपक त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका आलोक कुमार मिश्रा, दिलीप गुप्ता, रुदल पटेल, मनोज श्रीवास्तव, सुबोध यादव, मनोज, धर्मेंद्र, वासुदेव आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}