विष्णु महायज्ञ की निकली कलश यात्रा

कुशीनगर।विकास खंड के ग्राम पंचायत वृन्दावन स्थित बाबा विश्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को हाथी घोड़े, भव्य झांकी के साथ हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में शामिल युवतियां व महिलाएं अपने हाथों में कलश लेकर चलने के साथ ही मंगल गीत गा रहीं थी। यज्ञ मंडप से निकली कलश यात्रा देवतहा, विशुनपुर ठूठी होते हुई सुकरौली कस्बे में पहुंची। जहां नगर के व्यापारियों द्वारा कलश यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया। कलश यात्रा जोलहिनिया होते हुए मा हजरिया स्थान पहुंची। जहां मझना नाले से मंत्रोचार के साथ कलश में जल भरा गया। कलश में जल भरने के बाद कलश यात्रा कोहरौली, मोहनपुर, मिसरौली होते हुए यज्ञ परिसर पहुंची। जहां यज्ञाचार्य पंडित मोहित शुक्ल द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ कलश पूजन के बाद यज्ञ मंडप में स्थापित कराया गया। बीरेंद्र मिश्र, पृथ्वीपाल मिश्र, छठ्ठू गौंड, वरुण मिश्र, दिलीप मिश्र, राजेश मिश्र, दिनेश सिंह, रमेश वर्मा, बाबूलाल वर्मा, रमेश वर्मा व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।