राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत बच्चों का कराया गया एक्सपोजर विजिट।
पनियरा ।उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों में जिज्ञासा आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने, वैज्ञानिक मनोवृत्ति का विकास करने, प्रयोग के अवसर उपलब्ध कराने तथा विज्ञान गणित एवं प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा”राष्ट्रीय आविष्कार अभियान” कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड पनियरा के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता कराई गई थी। क्विज़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 बच्चों बालक एवं बालिकाओं का उनके अभिभावकों की सहमति से खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा गरिमा यादव के नेतृत्व में एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट कराया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा गरिमा यादव ने कहा कि इस एक्सपोजर विजिट से बच्चों को शैक्षिक भ्रमण का अवसर मिलने के साथ वैज्ञानिक चेतना का विकास भी होगा। उन्होंने बताया कि एक्सपोजर विजिट के दौरान विजिट स्थल के बारे में समुचित जानकारी दी गई और उनकी जिज्ञासा को भी दूर किया गया। रविवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र पनियरा से बच्चों को आरक्षित बस द्वारा गोरखपुर शहीद अशफ़ाक उल्ला खां प्राणि उद्यान व बीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। शैक्षिक भ्रमण विकास खण्ड पनियरा के विज्ञान के ए० आर०पी० संजय कुमार पासवान की देखरेख में विकास खण्ड के शिक्षकों के सहयोग से कराया गया। सभी बच्चों को आर आर ए के लोगो वाले टी शर्ट और कैप में ले जाया गया, बच्चे शैक्षिक भ्रमण से प्रफुल्लित थे।शैक्षिक भ्रमण में बच्चों के साथ विकास खण्ड पनियरा के विज्ञान विषय के ए०आर०पी० संजय कुमार पासवान, विकास खण्ड पनियरा के शिक्षक प्रमोद कुमार पटेल, रामनारायन, मो० अय्यूब अंसारी, अखिलेश कुमार, रामगेश , राजेश यादव, मो० वसीम, किरन, आरती अनु० सुमन कुमारी गये थे।


