महराजगंजउत्तर प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी की जिलाकार्यसमिति की बैठक संपन्न ।

महराजगंज । लोक सभा चुनाव का बिगुल बजने से पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के धनेवा स्थित आवास पर भारतीय जनता पार्टी की जिलाकार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जबकि संचालन जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल ने किया। लोकसभा प्रभारी छठे लाल निगम ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी विचारधारा व प्रतिबद्धता को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाने के लिए और अथक परिश्रम करना है। इसलिए तप, तपस्या और त्याग जीवन का मूलमंत्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश जातिवाद, क्षेत्रवाद व परिवारवाद से हटकर राष्ट्रवाद के पथ पर बढ़ रहा है। हम सभी को मोदी जी व योगी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास का मंत्र लेकर जन-जन की दहलीज पर बार-बार पहुंचाना है। उन्होंने संगठन की आगामी कार्यक्रमों व अभियानों को पटल पर रखते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हमें अनवरत कार्य करते रहना है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए हमें अपनी संगठनात्मक संरचना को और भी मजबूत व सुदृढ करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में महाराजगज में ऐतिहासिक विजय श्री दिलाने की भी जिम्मेदारी हम सबकी है।केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी है तो मुमकिन है अब वैश्विक मंत्र बन गया है। अब भारत दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में बीजेपी है। भारतीय जनता पार्टी ने लोगों में विश्वास पैदा किया है। परिवारवाद की नीतियों से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि ये टीम वर्क से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त करते रहे है।उन्होंने कहा कि पार्टी अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति का पैमाना समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के विकास से होता है।आज यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी और यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली सरकार में गांव गरीब किसान,महिलाये युवाओ के लिए उल्लेखनीय कार्य हुये। जिला कार्य समिति को संबिधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर हमे कार्य करना है। मेरा बूथ सबसे मजबूत मन्त्र के साथ बूथों पर निष्ठा से कार्य करना होगा।इसके साथ हम बूथ पर अपना वोट कैसे बढ़ा सकते है इसकी भी चिंता करनी है। हमारे पन्ना प्रमुखों की जिमेदारी है कि मतदान के दिन एक एक वोट भाजपा के पक्ष में डलवाने का कार्य करे। जिला संगठन प्रभारी राम जियावन मौर्य,लोक सभा संयोजक अरुण शुक्ला, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, पूर्व विधायक चैधरी शिवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, रामाज्ञा निषाद, जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, बबलू यादव,प्रदीप सिंह, प्रमुख वेद शुक्ला, पनियरा चैयरमैन उमेश जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर जिला मंत्री बैजनाथ पटेल,बच्चू लाल चौरसिया, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री कुर्सेद अंसारी, विधान सभा प्रभारी अशोक तिवारी, मण्डल अध्यक्ष गण, मण्डल प्रभारी गण, विधान सभा संयोजक एवम प्रबगरी गण मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}