
महराजगंज ।कोल्हुई विकास क्षेत्र बृजमनगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत बडिहारी में सफाई व्यवस्था पूरी तरह धवस्त है। जहां सफाईकर्मी कभी जाते ही नही है । जिससे गाँव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है । स्थिति यह है कि ग्रामीण स्वयं झाड़ू उठाने को मजबूर हैं ।जबकि पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारी मौन बैठे हैं।
ग्रामवासियों का कहना है । कि महीनों से सफाईकर्मी गाँव में दिखाई ही नहीं दिए। नालियों की सफाई न होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को बीमारी का खतरा सताने लगा है। कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई । अब सवाल यह उठता है कि जब हर महीने सफाई कर्मियों का वेतन पंचायत फंड से जारी होता है ।तो फिर यह कर्मी आखिर रहते कहां हैं ।जब कि ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है । कि वह नियमित निरीक्षण करे और अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करे। लेकिन यहाँ तो न निरीक्षण होता है, न जवाबदेही तय की जाती है। अगर देखा जाए तो यह सिर्फ एक गाँव की समस्या नहीं बल्कि प्रशासनिक उदासीनता और व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है। स्वच्छ भारत मिशन की बात तो हर मंच पर होती है ।लेकिन ज़मीनी हकीकत बडिहारी जैसी ग्राम पंचायत में साफ दिखाई देता है । जहाँ सफाई नहीं बल्कि दिखावा चलता है।
सरकार और स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों में त्वरित जांच कर जिम्मेदार कर्मियों पर कार्रवाई करें ताकि ग्रामीणों को मूलभूत स्वच्छता अधिकार मिल सके।


