महराजगंजउत्तर प्रदेश
कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को होली की दी शुभकामनाएं ।
महराजगंज । कलेक्ट्रेट सभागार में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। होली मिलन कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी मदन मोहन वर्मा, एसडीएम सदर रमेश कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथ दूबे सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।