महराजगंजउत्तर प्रदेश
विद्यालय प्रबंधन समिति का हुआ बैठक ।
मिठौरा ।बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिठौरा कंपोजिट में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों सहित अभिभावक भी उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानाध्यापक अभय कुमार दूबे ने अभिभावकों से सभी बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। स्कूल न आने वाले बच्चों को स्कूल लाने की योजना बनाई गई। सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाने एवं डीबीटी के धन से सभी बच्चों को यूनिफॉर्म जूता मोजा बैग खरीदने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कृष्णमोहन, संगीता, नासिर बेचू उषा संगीता रबड़ी आदि अभिभावक को उपस्थित रहे।


