250 जरुरतमन्दो मे रोटरी क्लब ने वितरण किया कंबल ।

महराजगंज । रविवार को सक्सेना चौराहे के बगल में स्थित रैन बसेरा में रोटरी क्लब द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडिशनल जिला जज मेरठ देवेंद्र गोस्वामी ने कहा कि गरीबों की मदद करना ईश्वरीय कार्य है। रोटरी क्लब द्वारा हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करता है या बहुत ही सराहनीय कार्य है रोटरी क्लब के पदाधिकारी को जितने भी प्रशंसा की जाए वह कम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जब मंगल कनौजिया ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा जो यह कार्य किया गया है मानव सेवा ही ईश्वरीय कार्य है इस उद्देश्य से रोटरी क्लब द्वारा 250 गरीब व निर्बल लोगों में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक जय मंगल कनौजिया एडिशनल जिला जज देवेंद्र गोस्वामी रोटरी क्लब के अध्यक्ष सीजी थॉमस सचिव डॉक्टर कृष्णा साहनी द्वारा दीप जलाकर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब के अध्यक्ष सीजे थॉमस ने कहा कि ईसवरीय कार्य के लिए रोटरी क्लब हर कार्य करने को कटिबंध है। क्लब की सचिव डॉक्टर कृष्णा साहनी ने कहा कि गरीबों की मदद करना हम सभी का पहला उद्देश्य है। जो गरीब लोगों की मदद नहीं किया वह जीवन में कुछ नहीं किया। क्लब के उपाध्यक्ष डॉ डीके साहनी व दिग्विजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब 2016 से जनपद में कार्य कर रहा है। हर वर्ष सामाजिक कार्यों को करने के लिए कम से कदम मिलाकर आगे की ओर बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटरी क्लब के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष रोटरी क्लब द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम किया जाता है उसी क्रम में इस वर्ष भी 250 गरीब लोगों में कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। उन्होंने बताया कि कंबल पिक्चर कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सदर विधायक जय मंगल कनौजिया को क्लब की सचिव डॉक्टर कृष्णा साहनी, एडिशनल जिला जज मेरठ देवेंद्र गोस्वामी को क्लब के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आलोक कुमार त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता, क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर एस के वर्मा और पूर्व अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह को आत्माराम गुप्त द्वारा बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ राजीव मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, सद्दाम हुसैन, दशरथ गुप्ता, देवेश पांडे, साजिद अहरारी, सुनील कुमार श्रीवास्तव,विजय सिंह संत, डा जैनुल आबेदीन, डॉ मनोज मद्धेशिया, निखिल टीबडेवाल, डॉ हेमंत श्रीवास्तव, सुरेश कुमार कश्यप, वरुण बंसल, डॉ डी के सनी डॉक्टर कृष्णा साहनी, विनोद कुमार गुप्ता, आत्माराम गुप्त, दिग्विजय सिंह सहित तमाम रोटेरियन मौजूद रहे।