श्रीराम मन्दिर मे प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कोल्हुई में भब्य शोभा यात्रा।

कोल्हुई।श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कोल्हुई बाजार के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ । जिसमें श्रीराम के पूजन अर्चन के साथ उनकी शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। सड़को के किनारे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। लोगों नें शोभा यात्रा पर फूल बरसा रहे थे साथ ही श्रीराम के जयकारों के साथ नगर का भ्रमण किया गया। जिससे पूरा कोल्हुई क्षेत्र राममय हो गया।कोल्हुई कस्बे में आयोजित कार्यक्रम में श्रीराम की प्रतिमा पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह व संघ के जिला प्रचारक प्रवीण जी ने आरती पूजन कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किए। शोभा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारम्भ होकर कोल्हुई मेन चौराहे से होते हुए परसौना तक का भ्रमण किया गया। यात्रा में महिलाएं व युवतियां सिर पर कलश लेकर श्रीराम के जयकारे लगा रही थी। डीजे के धुन पर युवा थिरकते हुए नजर आ रहे थे। पूरे कस्बे को केसरिया रंग में सजाया गया था। भक्तों की सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही। साथ ही भाजपा के युवा कार्यकर्ता सुरक्षा के मद्देनजर लगे हुए थे। दूर दराज से लोग हाथों में श्रीराम के पोस्टर व झंडे लेकर शोभा यात्रा में पहुंचे थे। शोभा यात्रा के दौरान मार्ग पर आवागमन ठप रहा। कस्बे में चार पहिया वाहन के आवागमन पर रोक लगाया गया था। शोभायात्रा वापस आकर विद्यालय परिसर में समाप्त हुआ तत्पश्चात आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक बजरंगबहादुर सिंह ने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम का मंदिर बन रहा हैं जिससे पूरा हिंदू समाज गौरतान्वित हैं। हिंन्दू समाज के तमाम नेताओं का सपना था कि भव्य राम का मंदिर बने जो अब पूरा हो रहा हैं। 22 जनवरी को श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हैं।श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर पूरा देश उत्साहित हैं। जिसको लेकर पूजित अक्षत व निमंत्रण बांटने का कार्य सभी लोग कर रहे हैं।संघ जिला प्रचारक प्रवीण जी ने कहा कि यह एतिहासिक अवसर काफी इंतजार के बाद आया हैं। जिसको देखने के लिए कई लोगों ने अपनी कुर्बानी दी हैं। 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में अखंड ज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाए।कार्यक्रम को विवेका पाण्डेय राजेश जायसवाल मधुर सिंह प्रदीप पाण्डेय श्रीराम सिंह प्रवीन,आदि ने संबोधित किया।इस दौरान रामकेश प्रजा पति जयप्रकाश सिंह उदयराज यादव मनोज राय अरुण राय राहुल सिंह मुन्ने दूबे जितेन्द्र सिंह सोलंकी सर्वेश्वर नाथ द्विवेदी अनिल मिश्रा पंकज सिंह तामेश्वर अनिल शुक्ला जायसवाल विक्कू सिंह विपिन तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।