विकसित भारत संकल्प यात्रा को अशोक जायसवाल ने किया संबोधन |

महराजगंज। लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम सभा सिंहपुर कला मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन बुधवार को 2 बजे से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जायसवाल को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह द्वारा फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि ने
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मुख्य अतिथि अशोक जायसवाल के द्वारा दो गर्भवाती महिलाओ को गोदभराई कराई गई ।
छ बच्चों को अनप्रासन कराया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा मे विभिन्न अयोजनाओ का स्टाल लगाए गया था।संकल्प यात्रा मे प्रचार वाहन के माध्यम से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओ का ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धिओ को दिखाया गया। अपने संबोधन मे अशोक जायसवाल ने कहा कि देश में पिछले साढ़े 9 साल में जो परिवर्तन देखने को मिला है। वो हमारी सरकार के विश्वास का परिवर्तन है। ये नया भारत मोदी की गारंटी का भारत है। हम 2047 तक भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाकर एक विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब देशवासी एक नए भारत का दर्शन कर रहे।यह नया भारत केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के देने की गारंटी देता है। आज विकसित भारत संकल्प यात्रा का माध्यम गांव-गांव में मोदी जी की गारंटी का माध्यम बन रहा है।कहा कि यह भारत अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति कर रहा है। पहली बार गरीब किसी सरकार के एजेंडे का हिस्सा बने हैं। आज चेहरा देख कर नहीं, बल्कि बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ सभी को मोदी जी की गारण्टी के माध्यम से मिल रहा है।
गरीबो को मुक्त में राशन, किसान समान निधि वृद्धा पेशन सभी गरीबो का आवास, फ्री में देने की काम कर रही है। इस मौके पर अशोक जायसवाल के द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित
मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जायसवाल
भाजपा जिला संयोजक राजेश यादव लक्ष्मीपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश्वर चौहान भाजपा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष अग्रहरि शिवभुजा पाण्डेय सेक्टर संयोजक मंडल महामंत्री सतीष चौहान ग्राम प्रधान अमित सिंह प वनरसिंहा कला शत्रुध्न चौहान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान प्रतिनिधि जितेन्द्र बहादुर सिंह
आशा संघनी,अनीता मौर्य सीएचो
सपना आशा, कार्यकत्री शान्ती यादव, मोनी पटेल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुकन्या पटेल सरोज भारती, सुनीता जायसवाल, पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह एडीओएजी, राम दुलारे प्रसाद, पंचायत मित्र, रामकेश यादव, सहित्य समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहें।