वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ही विकसित संकल्प यात्रा का उद्देश्य: विवेकानंद पाण्डेय

नसरूल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
*कुशीनगर।* खड्डा ब्लॉक के ग्राम सभा सोनबरसा एवं विशुनपुरा बुजुर्ग में विकसित भारत संकल्प यात्रा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित देश बनाने के लिए संकल्पित हैं। कोई भी पात्र व्यक्ति आवास पेंशन राशनकार्ड आदि की सुविधा से वंचित न रह जाए इस पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा के अन्दर अच्छी सड़कों का जाल बिछा हुआ है। जहां की सड़कें खराब है वहां भी कार्य प्रस्तावित है। गांव गरीब एवं वंचितों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना ही विकसित संकल्प यात्रा का उद्देश्य है। विधायक श्री पाण्डेय ने ग्राम सभा के आवास पेंशन एवं राशनकार्ड से संतृप्त लोगों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इस दौरान चंद्र प्रकाश तिवारी, मनोज जायसवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, संग्राम यादव, ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, दिग्विजय शर्मा,सुबोध कुशवाहा, दिग्विजय शर्मा, यशवंत कुशवाहा, आनंद सिंह, दिनेश कुमार, रविन्द्र आदि मौजूद रहे।