प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पनियरा में गाजे बाजे के साथ निकली प्रभात फेरी |

पनियरा ।अयोध्या में श्रीराम प्रतिष्ठा को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को गाजे बाजे के साथ पनियरा में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिला व पुरुष व बच्चे व नौजवानों ने भाग लिया यह प्रभात फेरी रहसुगुरु धाम से निकलकर पनियरा दुर्गा मंदिर चौराहा , शांति नगर चौराहा,बांकी रेंज होते हुए पनियरा ब्लाक तक गया वहीं से वापस रहसुगुरु आकर समाप्त हुआ।और हजारों की संख्या में लोगों ने भोजन भी किया।अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आदरणीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में 24 घंटे रामायण पाठ हुआ इसके बाद प्रभात फेरी निकाली गई।
इस प्रभात फेरी में नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्र जायसवाल,दीपक जायसवाल, शम्भू नेता,इंजिनियर आकाश जायसवाल, बृजेश जायसवाल,सभासद रमज़ान अली, जलालुद्दीन अंसारी,सभासद राजेश गुप्ता,सभासद रामनरेश निराला,अनिल राय,गोलू मद्धेशिया,तप्पन गुप्ता,शंकर यादव रामाकांत यादव,,अरुण जायसवाल, राजेश गुप्ता, राजेश पाल,मुनीब चौहान,अजय सिंह,राजित सिंह, राधेश्याम निषाद,संजय निषाद,रामकरन जायसवाल,साहरुख खान,केनू जायसवाल,लक्ष्मण प्रजापति, कन्हैया पाल, राजेन्द्र पाल, अशोक जायसवाल, राजेश्वर मद्धेशिया,राजित सिंह,अजय मद्धेशिया,पंडित महेंद्र दूबे, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।