जय श्रीराम के जयघोष से राम मय हुआ घुघली, भव्य शोभा यात्रा निकालकर जन जन को दिया संदेश।

घुघली।श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर पंचायत घुघली में लोगों ने भगवान राम की भव्य शोभा यात्रा निकाल कर जन जन को प्रभु श्रीराम के प्रति संदेश दिया। शोभा यात्रा विष्णु मंदिर से शुरू होकर चैनपुर, ढोढीला,सुभाष चौक हनुमानगढ़ी होते हुए छठी माई स्थान पर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में चल रहे लोगों के नारे से पूरा घुघली गुज उठा वही शोभायात्रा में रथ पर सजे राम लक्ष्मण की रूप देख सभी नगरवासी मनमोहित गए। जुलूस के आगे आगे घोड़े चल रहे थे साथ शोभा यात्रा में शामिल लोगों द्वारा राम मंदिर के पक्ष में नारे लगाए जा रहे थे। बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के स्काउट गाइड के बच्चे पूरे शोभायात्रा में अपने साज बाज के साथ पैदल चल रहे थे तथा बच्चे और बच्चियों ने सुभाष चौक पर स्वागत किया। पूरे शोभा यात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष संतोष जायसवाल व जिला प्रचारक ऋषि के नेतृत्व में चल हुआ। साथ ही उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रचारक अनिल नगर प्रचारक सूरज खंड प्रमुख विष्णुदेव उपाध्याय अभियान प्रमुख शिवचरन, राजेश सिंह, मृगेश सिंह, सीताराम, सेतभान, निहाल अभय आदित्य अग्रहरि राधेश्याम गुप्ता, राजेश, ट्विंकल मिश्रा गुड्डू ,नंदकिशोर गौड़ अमित घोष शैलेंद्र बहादुर, सुजीत जायसवाल मन्नू जायसवाल गुड्डू ,मन्नू जायसवाल,विकास जायसवाल सहित जेपी यादव सहित तमाम लोग शोभा यात्रा में शामिल रहें।