महराजगंजउत्तर प्रदेश
भारत पेट्रोल पम्प का विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन ।
परतावल क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे के समीप गोरखपुर महराजगंज हाइवे रोड पर कल दिन शनिवार को भारत पेट्रोलियम पंप का पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पेट्रोल पंप के मालिक भाजपा युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह एवम विवेक पटेल को शुभकामनाएं दिए और यह भी कहे की पेट्रोल पम्प खुल जाने से दो पहिया व चार पहिया वाहनों को काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक यादव,ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा,पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला,देवेन्द्र उपाध्याय,नंदू दूबे,विधायक मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव,अजय गौतम,अनिल यादव,अर्जुन सिंह,दिलीप कुमार,मनीष कन्नौजिया, रमेश यादव सहित क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्र के तमाम गणमान्य उपस्थित रहे।