महराजगंजउत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे 243 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

महराजगंज।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत शुक्रवार को जनपद के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। जिसमे कुल 243 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह में अल्पसंख्यक वर्ग के 21 जोड़े, अन्य पिछड़ा वर्ग के 93 जोड़े, सामान्य वर्ग के 04 जोड़े एवं अनुसूचित जाति के 125 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विधानसभावार सदर विधानसभा में 82, नौतनवा में 61, सिसवा में 45, फरेन्दा में 28 एवं पनियरा में 27 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर महालक्ष्मी लॉन, चिउरहां रोड, महराजगंज में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की योगी सरकार ने सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब मां–बाप की बेटी के विवाह संबंधी आर्थिक चिंता को दूर करने का कार्य किया है। इस योजना से आज हजारों बेटियों के हाथ पीले हो रहे हैं। और उन्हें भावी जीवन के लिए आवश्यक वस्तुएं भी प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह का प्रमाण पत्र और आशीर्वाद प्रदान किया।इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, न०पं०, घुघुली एवं सहायक विकास अधिकारी स०क० सदर के साथ जनपद के अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}