महराजगंजउत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार।

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक के दिशानिर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में सोमवार रात चेकिंग के दौरान महराजगंज पुलिस द्वारा बिहार के तीन पशु तस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।सोमवार को रात साढ़े नौ बजे के करीब महराजगंज नगर पालिका में नगर

के मुख्य चौराहे पर पशु तस्करों व पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।फायरिंग से सनसनी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस टीम ने तीन तस्करों को
गिरफ्तार कर लिया। भागने के प्रयास में दो आरोपित घायल हो गए। पुलिस टीम दोनों को
इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई।पुलिस द्वारा बताया कि मुठभेड़ व फायरिंग के बाद गिरफ्तार तीनों पशु तस्कर रूस्तम, लाल बहादुर व शाह आलम ग्राम डहवा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार के रहने वाले हैं। इसमें से रूस्तम पुरन्दरपुर थाना का वांटेड है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी टीम लगी थी। सोमवार को एसओजी को सूचना मिली कि रूस्तम अपने दो साथियों के साथ कप्तानगंज के रास्ते महराजगंज की तरफ आने वाला है। इस मामले में एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि मुठभेड़ में पशु तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। तीन आरोपित पकड़े गए हैं। इसमें से दो भागने के चक्कर में घायल हो गए। उन्हें गोली नहीं लगी है।दोनों आरोपितों को इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।प्रकरण में विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}