महराजगंजउत्तर प्रदेश

जिला जज ने किया जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण।

महराजगंज। जिला जज नीरज कुमार , जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ सोमेंद्र मीणा ने जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिला जज ने पुरुष बैरक, महिला बैरक, अल्पवयस्क बंदी बैरक और पाकशाला आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। तीनो अधिकारियों ने जेल व्यवस्था और साफ–सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जिला जज महोदय ने विदेशी बंदियों सहित अन्य बंदियों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। उन्होंने बंदियों की समस्याओं को भी सुना। बंदियों से जेल प्रशासन द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। और जेल प्रशासन को अक्षम और गरीब बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया। जिला जज ने जिन मामलों में गवाही में हो रही है। उनकी सूची न्यायालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि गवाही की प्रक्रिया को तेज करने के संदर्भ में उचित कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा उन्होंने उन बंदियों की सूची भी उपलब्ध कराने के लिए कहा जिनके पास वकील या जमानतदार नही है। जिलाधिकारी ने वार्डों व बंदियों की नियमित जाँच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा जेल प्रशासन जेल मैन्युअल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराये। इस दौरान महिला बंदियों व बच्चों में जिला न्यायालय व प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्रियों व उपहारों का वितरण भी किया गया।निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एडीजे कमलेश्वर पांडेय, सीजेएम सौरभ श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, प्रभारी जेलर आदित्य सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}