कुशीनगरउत्तर प्रदेश

वोटर चेतना महाभियान कार्यशाला का आयोजन 

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट 

कुशीनगर।लोकसभा चुनाव की तैयारी की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी की वोटर चेतना महाअभियान की जिला कार्यशाला बुद्धवार को रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला में निवास करने वाले क्षेत्र के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी अभियान के जिला व मण्डल संयोजक, लोकसभा के विस्तारक, मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए।कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री और कुशीनगर जिला प्रभारी शकुंतला चौहान ने बताया कि आगामी 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक वोटर चेतना कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस निमित्त 24 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्र और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकें कर वोटर चेतना अभियान को तैयारी पूर्ण कर लेनी है। इसके उपरांत घर घर संपर्क का अभियान चलाया जाना है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ता सर्वप्रथम बूथ स्तर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनेंगे। फिर बूथों पर मतदाता सूची का अवलोकन कर वाचन करेंगे। पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुसार वोटर चेतना अभियान टोली वार चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि *दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती जरूरी है*। ऐसे में भाजपा के प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की सफलता के अपना शत् प्रतिशत योगदान देने की जरूरत है। प्रदेश मंत्री ने इसके लिए हर किसी को शक्ति केंद्र स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की जरूरत बताई।

जिला प्रभारी ने पिछले विधानसभा चुनाव का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हर बूथ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी होने की बात सामने आई। इसलिए 2024 के लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अभी से सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि मतदान के समय सतर्क रहने और शिकायत करने से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है।
विशिष्ठ अतिथि के रुप में सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि युवा वोटरों का एक बहुत बड़ा वर्ग भाजपा के लिए वोट करता रहा। नेतृत्व यह भली प्रकार से जानता है। बीते दो लोकसभा चुनाव इसका प्रमाण हैं। इस खास अभियान की मुख्य वजह ही युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना है। सांसद ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी वोटर बनाना और मतदाताओं को प्रभावित करना है। बीजेपी के वोट बैंक को बनाये रखने का दायित्व हम सभी का है।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए वोटर चेतना अभियान की प्रगति की जानकारी दी और कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कम कम दस हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य लिया गया है। बताया कि गुरुवार को जनपद के सभी सातों विधानसभाओं में वोटर चेतना महा अभियान की विधानसभा कार्यशाला आयोजित किया जाएगा । संचालन जिला महामंत्री सुदर्शन पाल ने किया।
कार्यशाला को निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही लल्लन मिश्र जगदम्बा सिंह अखिलेश मिश्र ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड,विधायक मनीष जायसवाल, विवेकानन्द पाण्डेय, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड, सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ असीम राय, ब्लाक प्रमुख शशांक दूबे सहित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रतिनिधि, सभी जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और अभियान के संयोजक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}