उत्तर प्रदेशमहराजगंज

पराली जलाने वाले 15 किसानों पर लगा जुर्माना, मचा हड़कंप 

प्रतीकात्मक छाया चित्र

परसामलिक।

उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुधाकर चक्रवर्ती के नेतृत्व में नौतनवा तहसील अंतर्गत विभिन्न गांवों के क्षेत्र भ्रमण पर निकली टीम द्वारा ग्रामपंचायत चकदह के विभिन्न स्थानों पर खेतों में किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को बुझाते हुए सम्बंधित खेत मालिको के विरुद्ध कुल सैंतीस हजार पांच सौ रुपए जुर्माने की कार्यवाही की गई है।जिससे खेतो में पराली जला रहे किसानों में हड़कंप मच गया। गाटा संख्या के आधार पर पराली जलाने वाले कुल 15 किसानों को चिन्हित कर प्रत्येक किसानों पर पच्चीस- पच्चीस सौ रुपए का जुर्माना लगाते हुए उनके विरुद्ध विभागीय नोटिस भी जारी किया गया है। बता दे की किसान कहीं दिन में तो कहीं रात में पराली जलाकर वायु प्रदूषण बढ़ा रहे हैं. अधिकारियों का दावा है कि पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। वायु प्रदूषण से चिंतित होकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देशित किया था कि खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाई जाए।कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि खेत में पराली जलाने से मिट्टी का तापमान बढ़ जाता है। इससे भूमि की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। वहीं मिट्टी में मौजूद किसान मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हें। इसका सीधा असर फसल के उत्पादन पर पड़ता है। वहीं पराली के धुएं से पर्यावरण में प्रदुषण बढ़ता है। इससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ता है।श्री चक्रवर्ती ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर खेतों में पराली जलती हुई पाई गई है। उन्होंने बताया की क्षेत्र भ्रमण के दौरान जो भी किसान पराली जलाते हुए पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध विभाग द्वारा जुर्माने के साथ विभागीय नोटिस जारी किया जाएगा।इस दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि सोनू कुमार, लेखपाल अनिल कुमार, राज कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}