सभी बूथों पर सुनी गई प्रधानमंत्री की मन की बात

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 107वें संस्करण का सजीव प्रसारण रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद के सभी बूथों पर किया गया । पार्टी के सभी वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता सहित 38691 लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश फाजिलनगर विधानसभा के बूथ संख्या 239 झनकौल में स्थानीय बूथ समिति के प्रधानमंत्री के मन की बात सुना।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता सोच का नतीजा है कि आज देश निरंतर विकास कर रहा है। आज मन की बात देश में उत्साह का प्लेटफार्म बन गया है। मन की बात से लोगों का जुड़ाव हो रहा है। देश में जो भी काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है, वह सभी जाति-धर्म के लोगों के लिए किया जा रहा है, इसे सभी वर्ग के लोग पसंद करते हैं।
मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि कुशीनगर जिला के सभी बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात आयोजित किया गया जिसमें 38691 लोगों ने भाग लिया। बताया कि जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह कुशीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 203 विजय कुमार शुक्ल कुशीनगर विधानसभा के 190, दिवाकर मणि त्रिपाठी फाजिलनगर विधानसभा के बूथ संख्या 189, मनोज जायसवाल खड्डा विधानसभा के बूथ संख्या 37, विनोद भारती रामकोला विधानसभा के बूथ संख्या 246, रमेश सिंह पटेल तमकुहीराज विधानसभा के बूथ संख्या 96, एडवोकेट सीता सिंह पडरौना विधानसभा के 280, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय कुशीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 324,राणा प्रताप राव रामकोला विधानसभा के बूथ संख्या 189, सुदर्शन पाल पडरौना विधानसभा के बूथ संख्या 79, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल पडरौना विधानसभा के बूथ संख्या 368, रामगोपाल गुप्ता रामकोला विधानसभा के बूथ संख्या 138, बलिराम यादव कुशीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 114, अतुल श्रीवास्तव तमकुहीराज विधानसभा के बूथ संख्या 326, रामसागर कुशवाहा तमकुहीराज विधानसभा के बूथ संख्या 138, बाबूनन्दन सिंह हाटा विधानसभा के बूथ संख्या 118, डॉ सीमा गुप्ता कुशीनगर विधानसभा के बूथ संख्या 356, जिला कोषाध्यक्ष नन्द किशोर नाथानी हाटा विधानसभा के बूथ संख्या 302, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द पडरौना विधानसभा के बूथ संख्या 340 और आई टी विभाग जिला संयोजक नमो नारायण मौर्य ने तमकुहीराज विधानसभा के बूथ संख्या 85 पर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुना।