महराजगंजउत्तर प्रदेश

पराली जलाते समय 70 वर्षीय वृद्ध किसान की आग में झुलस कर दर्दनाक मौत

महराजगंज।सदर तहसील के भिटौली थाना क्षेत्र के दरौली गांव में गुरूवार देर शाम पराली जलाते समय एक 70 वर्षीय वृद्ध किसान की आग में झुलस कर दर्दनाक मौत हो गई। किसान का नाम इंद्रासन गुप्ता था।किसान की मौत के बाद

जिलाधिकारी  अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने पराली जलाते समय वृद्ध किसान इंद्रासन गुप्ता की मौत के बाद उनके परिजनों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है। किसान इंद्रासन गुप्ता की कुल चार पुत्रियां है जिन्हें मुवावजे की रकम भी कल दी जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि यदि किसान के परिवार को किसी अन्य योजना के तहत लाभान्वित किया जा सकता है, तो उसका लाभ भी परिवार को सुनिश्चित करवाएं।
जिलाधिकारी ने बताया की किसान के शव का पोस्टमार्टम कराकर उनका अंतिम संस्कार भी प्रशासन द्वारा करवाया जायेगा। उन्होंने कहा की किसानों से पुनः अनुरोध है कि पराली न जलाएं। इससे उनके जीवन को भी खतरा हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}