महराजगंजउत्तर प्रदेश

धूमधाम से छठ माता की प्रतिमा का शिवाला पोखरे में हुआ विसर्जन।

बृजमनगंज।नगर पंचायत बृजमनगंज में आस्था, श्रद्धा व अटूट विश्वास का महापर्व की छठ परंपरागत ढंग से मना। ठाकुरद्वारा परिसर में स्थापित छठ माता की प्रतिमा सोमवार को शोभायात्रा के साथ विसर्जित की गई। ठाकुरद्वारा परिसर में स्थित पोखरा पर हवन-पूजन के पश्चात सामूहिक आरती व विसर्जन पूजा हुई। इसके पश्चात फूल -मालाओं से वाहन को सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई। जयघोष के बीच निकली शोभा यात्रा नगर में भ्रमण कराया गया। मां की झांकी देखने व प्रतिमा दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है। जगह जगह शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। अंत में मुख्य मार्ग शिवालय पोखरे पर माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की तरफ से सभी श्रद्धालुओं के लिए शिवा वाले पोखरे पर जलपान की व्यवस्था की गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही।इस मौके पर अजीत जायसवाल,अमित जायसवाल,रवि वर्मा, सिद्धांत सिंह, अंकित वर्मा, सूरज सिंह, जितेंद्र सैनी, कान्हा वर्मा, शिवा,सूरज जायसवाल, घनश्याम जायसवाल ,आर्यन जायसवाल ,हैप्पी जायसवाल ,निर्मला देवी तारा देवी आरती देवी ,प्रीति ,शालिनी ,वर्षा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}