कुशीनगरउत्तर प्रदेश

दीपोत्सव पर रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट 

कुशीनगर।* जिले के विकास खण्ड दुदही के बांसगांव सरगटिया स्थित पायनियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दीपावली के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने रंगोली बनाकर दीपोत्सव मनाने का संदेश दिया।
रंगोली के माध्यम से छात्र- छात्राओं ने अपने भीतर छिपी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, चन्द्रयान 3, सेव अर्थ, स्वच्छ भारत का मानचित्र व मनमोहक रंगोली बनाकर संदेश दिया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 वीं के रोशनी, शबनम, गुंजा, रिंकी, अभय, प्रिंस, अभीषेक को प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बच्चों को दीपावली त्योहार सावधानी से मनाने का तरीका बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुमरेश भाई, डा. भीम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, इरशाद अंसारी, निक्कू सिंह, एखलाक अहमद, मंजु गुप्ता, अंशिका गुप्ता, सिम्पी रौनियार, प्राची जायसवाल, अमृता श्रीवास्तव, रागिनी, दुर्गावती , किरण पाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}