महराजगंजउत्तर प्रदेश

दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को डीएम ने दी शुभकामनाएं।

महराजगंज। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी ने दीपावली के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।जिलाधिकारी अनुनय झा ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली सुख और समृद्धि का पर्व है। दीपावली का प्रकाश जनपदवासियों के जीवन को रोशन करे। उनके मन को प्रबुद्ध करे और लोगों व समुदायों में मानवीय संबंधों को मजबूत करे।पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने कहा कि दीपावली पर्व जनपदवासियों के जीवन में सुख व समृद्धि लेकर आए यही कामना है। सभी जनपदवासी दीपावली को प्रेम व भाईचारे के साथ मनाएं।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने अपने बधाई संदेश में कहा कि सभी जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामानाएं। यह पर्व सभी के जीवन को खुशियों, आनंद और शांति से रोशन करे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}