महराजगंजउत्तर प्रदेश
दूसरे दिन 718 गर्भवती महिलाओं ने कराया अल्ट्रासाउंड ।
महराजगंज। मिशन शक्ति के तहत जिले में मंगलवार को दूसरे दिन कुल 718 गर्भवती महिलाओं ने निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा का लाभ उठाया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड करने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय और 50 निजी अस्पतालों पर व्यवस्था की गयी थी। इसके लिए सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को लगाया गया था। अल्ट्रासाउंड के लिए जिले में कुल 1000 अल्ट्रासाउंड करने का लक्ष्य निर्धारित था, मगर दो दिनों में कुल 1459 महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड में रुचि दिखाई। पहले दिन 741 ने जबकि दूसरे दिन 718 महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड कराया।


