चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल ।

बरगदवा पुलिस ने गस्त के दौरान मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक शिक्षितानन्द गौतम, उपनिरीक्षक अजीत कुमार भारती मय हमराह हेड कास्टेबल अतीक अहमद, सत्यपाल यादव
व कांस्टेबल संदीप मौर्या के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे इसी दौरान मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान पप्पू यादव पुत्र जोखन यादव व दीपक चौहान पुत्र चन्द्रभान चौहान निवासीगण सीहाभार थाना बरगदवा के रूप में हुई।
बता दे पंजीकरण संख्या यूपी 56 एच 2458 चोरी हुई थी। पीड़ित शैलेश यादव पुत्र रामानन्द यादव ग्राम पोस्ट मनिकापुर थाना बरगदवा
की तहरीर पर थाने में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई।पुलिस की तत्परता से चोरी हुई बाइक को 24 घंटे में बरामद कर लिया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय रवाना किया जहां दोनों को जेल भेज दिया गया।
