महराजगंजउत्तर प्रदेश

15 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार।

परसामलिक ।सोनौली पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गस्त के दौरान मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर 15 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया की एसएसबी 66 वी वाहिनी सहायक कमांडेंट अमित कुमार व एसआई अखिलेश प्रताप सिंह मय हमराह सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी व मादक पदार्थों की खरीद बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु गस्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर जरिए सूचना के आधार पर श्यामकाट के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी में 15 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुई जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है।आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नाथू गोंड पुत्र स्व. पतिराम गोंड वार्ड नं 12 घनश्याम नगर नगर पंचायत सोनौली थाना सोनौली बताया।आरोपी युवक पर पूर्व में भी एनडीपीएस व आबकारी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ़्तार युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}