महराजगंजउत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के साइकिल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत।

बृजमनगंज ।नगर पंचायत बृजमनगंज में समाजवादी पार्टी की देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा शुक्रवार को पहुंचने पर जोरदार तरीके से स्वागत सपा नेताओं दौरा किया गया। वही वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी के कार्यालय पर सपाइयों ने जोरदार तरीके से साइकिल यात्रा का स्वागत किया।साइकिल यात्रा में चल रहे हैं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा को लेकर आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करने और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए सपा द्वारा साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जिससे यात्रा को जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है। वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी ने कहा सपा को मिल रहे है जनता के प्यार से सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा सत्ता में टिकने वाली नहीं है। जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।इस दौरान पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय,वरिष्ठ सपा नेता डॉक्टर राजेश यादव,अमित चौबे,रमेश सैनी,सरजू यादव,अब्दुल सलाम सहित सैकड़ों सपा समर्थक मौजूद रहे।

 

सौरभ जयसवाल की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}