महराजगंजउत्तर प्रदेश
वांछित अभियुक्त को कोल्हुई पुलिस ने किया गिरफ्तार।
कोल्हुई थानाक्षेत्र अन्तर्गत वाँछित अभियुक्त कृष्ण कुमार पासवान पुत्र इन्द्रजीत पासवान उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम मैनहवां टोला मुकुल जोत को कोल्हुई पुलिस ने सोमवार को लालपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर
मु0अ0सं0 217/2023 धारा 363/376/506 भादवि0 व 4 पाक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।