कुशीनगरउत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत जिला इकाई कुशीनगर की बैठक हुआ

नसरुल्लाह अंसारी की रिपोर्ट

कुशीनगर।पडरौना नगर में राष्ट्रीय कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा भारत जिला इकाई कुशीनगर की बैठक पूर्व सूचनानुसार जिला कार्यालय वार्ड संख्या 18 बाल गंगाधर तिलक नगर पडरौना में हुआ जिसमें संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए सभी ब्लॉकों में बैठक तय कर प्रभारी बनाये गये।तत्पश्चात संगठन के संस्थापक रहे किसान नेता स्व० चन्द्रभान कुशवाहा की तृतीय पुण्यतिथि 11/01/2024 को मनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० एनपी० कुशवाहा ने कहा कि स्व० चन्द्रभान कुशवाहा अपना पूरा जीवन समाज को जगाने में लगा दिया ऐसे शख्सियत की तृतीय पुण्यतिथि हमसब भव्य रूप में मनाऐंगे। बैठक को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ० सुनील मौर्य प्रदेशअध्यक्ष परशुराम कुशवाहा जिला संरक्षक डा० शम्भु प्रसाद कुशवाहा, कमल प्रसाद कुशवाहा जिला महासचिव पारसनाथ कुशवाहा मोतीलाल वर्मा आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रताप कुशवाहा ने की तथा संचालन जिला प्रमुख महासचिव अमित कुशवाहा ने किया जिसमें प्रमुख रूप से घनश्याम कुशवाहा, शैलेश कुशवाहा ,रामप्रताप कुशवाहा, सभासद अरूण चन्द्रभान कुशवाहा, छात्र नेता किशन कुशवाहा ,सभासद सोनू राज कुशवाहा ,विनोद कुशवाहा, सम्राट मनीष कुशवाहा सभासद, सुदर्शन कुशवाहा ,कृष्ण मुरारी कुशवाहा हृदेश कुशवाहा ,बीके कुशवाहा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}