महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अंक वस्त्र देकर किए सम्मानित

महराजगंज । फरेन्दा पुर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई ।आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर के बड़े बुजुर्ग महिलाओं को बर्तन व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किए ।आदर्श नगर पंचायत आनंद नगर के दुर्गा मंदिर मानसरोवर के पास राम जानकी मंदिर पर जिलाधिकारी फरेन्दा रमेश कुमार के साथ पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आदिकवि महर्षि बाल्मीकि के जयंती के इस पावन पर्व पर नगर में स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में अपने नगर की देवीतुल्य माताओं व अपने नगर में कार्यरत महिला सफाई कर्मचारीयों का पैर धुलकर व उन्हें स्टील बर्तन व अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किए । इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित उप जिलाधिकारी फरेन्दा रमेश कुमार सभासद मोनू पाण्डेय,गौरी यादव ,महेश लोहिया ,जगदम्बा उपाध्याय ,विकास चौरसिया, सीता , सुनीता,अंजू ,मालती सहित तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।