उत्तर प्रदेशक्राइम
Trending

पुलिस चौकी के सामने से बुलेट चोरी, सीसीटीवी कैमरे में क़ैद ।

घुघली नगर में बेखौफ चोरों ने एक ही रात में दो मोटरसाइकिलें चोरी कर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह रही कि एक बुलेट बाइक पुलिस चौकी के ठीक सामने से चोरी हो गई, जबकि दूसरी बाइक नौरंगिया रोड से गायब हो गई।
पहली घटना नगर पंचायत घुघली के वार्ड संख्या 06 निवासी आकाशदीप गाडिया के साथ हुई। उनकी डार्क ग्रे रंग की बुलेट मोटरसाइकिल संख्या यूपी 56 एआई 1809 पुलिस चौकी के पास खड़ी थी। 9 व 10 जनवरी की मध्यरात्रि अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चोर पहले बाइक का हैंडल लॉक तोड़ता है, फिर फर्स से उतारकर सड़क पर लाता है। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की मदद से बाइक को खींचते हुए मौके से फरार हो जाता है।
दूसरी चोरी की घटना नौरंगिया रोड पर राजेश गुप्ता के मकान के सामने हुई, जहां से उनकी पल्सर बाइक संख्या यूपी 57 बीके 1403 अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। सुबह जब वाहन स्वामियों ने अपनी-अपनी बाइकें नहीं देखीं तो आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। दोनों पीड़ितों ने थाने में लिखित तहरीर देकर चोरी गई बाइकों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
इस संबंध में घुघली नगर चौकी प्रभारी अशोक गिरी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

मनोहर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}