महराजगंजउत्तर प्रदेश

बैरवा बनकटवा के टोला सगरवा में मिला अजगर शांप वन कर्मियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा।

नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव बैरवा बनकटवा के टोला सगरवा के पास खेत में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर शांप को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पहुंचे डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने अजगर शांप को पकड़वा कर जंगल में छोड़ दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बैरवा बनकटवा के सगरवा के पास सिवान में कंबाइन से धान की फसल की कटाई हो रही थी। फसल काटने के बाद कंबाई दूसरे तरफ चली गई। खेत में मौजूद लोगों ने खेत में अजगर देखा तो घबरा गए। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान किसी ने वनकर्मियों को सूचना दिया। जानकारी मिलने पर उत्तरी चौक रेंज के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार , वन रक्षक शिव शंकर उपाध्याय मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

रितेश कुमार की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}