पुलिस ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार।

जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर, अशोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के कुशल संचालन मे उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव मय हमराही हे0का0 युसुफ खान व का0 सम्राट गौड़ के कि मुखबिर खास की सूचना पर ढेमा से बदलापुर की ओर से आ रहे वाँछित अभियुक्त सूरज यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी ऊटरूखुर्द थाना बक्शा जनपदजौनपुर के पास से मु0अ0सं0-82/23 धारा 457/380 भादवि0 में चोरी गयी एक वीवी मोबाइल को आज 17 अक्टूबर बिठुआकला रेलवे क्रासिंग के पास गिरफ्तार कर बरामद किया गया विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.सूरज यादव पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी ऊटरूखुर्द थाना बक्शा जनपद जौनपुर।
*बरामदगी-*
1.एक चोरी का मोबाइल फोन वीवी कम्पनी
*पंजीकृत अभियोग-*
1.मु0अ0सं0-82/23 धारा 457/380/411 IPC थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0 द्वारिकानाथ यादव थाना बदलापुर जौनपुर।
2.हे0का0 युसुफ खान थाना बदलापुर जौनपुर।
3.का0 सम्राट गौड़ थाना बदलापुर जौनपुर।